Follow Us:

हिमाचल में बढ़ रहा चोटी कटने का आतंक, तीन साल की मासूम की चोटी कटी

समाचार फर्स्ट डेस्क |

सोलन, ऊना और पांवटा साहिब के बाद अब बिलासपुर से भी चोटी कटने का मामला सामने आया है। यहां वीरवार रात एक तीन साल की बच्ची अनु देवी स्पुत्री ईश्वर ठाकुर की रात को सौते समय चोटी काट ली गई है। प्रदेश में इस चौथी घटना के बाद जगह-जगह में दहशत का माहौल बना हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, वीरवार रात अनु अपने बाल खोल कर सोई थी। शुक्रवार सुबह जब उसकी माता तनुजा और पिता ने देखा तो वह भी हैरान रह गए। अनु के बालों का गुच्छा बैड के नीचे गिरा हुआ मिला। इस दौरान तंबौल पंचायत में गांव की महिलाएं इस इलाके में ऐसी घटना के बाद और भी डर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी प्रदेश में तीन जगहों से चोटी कटने का यह मामला सामने आ चुका है। तीनों मामलों में पुलिस ने शिकायत दर्ज की है लेकिन अभी तक कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है।