हमीरपुर: घर के आंगन की टंकी में गिरा 3 साल का बच्चा, मौत

<p>हमीरपुर जिला के भोरंज थाना के तहत अवाहदेवी में एक 3 साल के बच्चे की पानी की टंकी में डूबने से मौत हो गई है। मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक बच्चे के माता पिता मूलतः उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं जो अवाहदेवी में किराए पर रह रहे थे।</p>

<p>पुलिस को दी जानकारी में मृतक बच्चे युवराज की मां ने कहा है कि रविवार देर शाम 6:00 बजे के करीब वह अपने किचन में खाना बना रही थी तो अचानक उसका बेटा गायब हो गया। जब उसने बेटे को पड़ोस और खेतों में तलाश किया तो उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके बाद महिला ने घटना की सूचना स्थानीय लोगों को दी। स्थानीय लोग भी मौके पर एकत्र हो गए और बच्चे को ढूंढने का प्रयास किया।</p>

<p>देर रात 9:00 बजे के करीब बच्चे का शव आंगन में ही बनी एक टंकी में बरामद हुआ। इसके बाद अवाहदेवी चौकी पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान युवराज पुत्र अशोक शर्मा उर्फ गुड्डू गांव चिल्ली गामा जिला कुशीनगर उत्तरप्रदेश के रूप में हुई है। ये अश्वनी कुमार पुत्र रूप लाल के मकान में समीरपुर में रहता था। पुलिस घटना की 174 crpc के तहत कार्रवाई कर रही है। अवाहदेवी पुलिस चौकी इंचार्ज राजेश शर्मा ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

मंडी बायपास पर ट्रैफिक शुरू, भारी भरकम ट्रैफिक जाम से अब राहत

  उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरुण चारी मौके पर रहे…

1 min ago

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड

नई दिल्ली: 50 दशक से फिल्मी दुनिया पर राज कर रहे अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को…

21 mins ago

धारा 163 की पाबंदी के बीच कुल्‍लू में ढोल नगाड़ों के साथ प्रदर्शन

Kullu: कुल्लू में देवभूमि संघर्ष समिति ने कथित अवैध मस्जिद को लेकर प्रदर्शन शुरू कर…

45 mins ago

कांग्रेस का बड़ा एक्शन: हरियाणा के 10 नेताओं पर 6 साल के लिए निष्कासन की कार्रवाई

  New Delhi:  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने…

2 hours ago

स्पेसएक्स के नए कैप्सूल से सुनीता विलियम्स की वापसी की तैयारी

America/Agencies : भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री बुच विल्मोर…

2 hours ago

पंचायती और नगर निकाय उपचुनावों में भाजपा और कांग्रेस की टक्कर, सोलन में भाजपा की बढ़त

  Shimla : रविवार को हिमाचल प्रदेश में हुए नगर निकाय उपचुनावों में सोलन नगर…

2 hours ago