<p>भोरंज के तहत खरवाड़ गांव के पास सड़क किनारे का डंगा धंसने के कारण बांस से लदा हुआ एक ट्रक करीब 30 फीट नीचे लुढ़क गया। हालांकि इस दुर्घटना में चालक को मामूली चोटें आई हैं। जिसे भोरंज अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। दुर्घटना के समय चालक ट्रक में अकेला था। वहीं भोरंज पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।</p>
<p>शनिवार दोपहर बाद भोरंज उपमंडल के बलोड़ गांव निवासी विपन कुमार बांस से लदे ट्रक को होशियारपुर ले जा रहा था। खरवाड़ गांव के पास सड़क किनारे का डंगा धंसने के कारण ट्रक सड़क के नीचे लुढ़क गया। इस कारण ट्रक चालक विपन कुमार को मामूली चोटें आई हैं। इस संबंध में पुलिस थाना भोरंज के एसएचओ कुलवंत का कहना है कि पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की टीम घटनास्थल पर भेजी गई है।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…