Follow Us:

हमीरपुर: झनियारी में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस ने कब्जे में लिया

कमल नाग |

पुलिस थाना हमीरपुर के तहत झनियारी में एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। झनियारी के साथ लगती एक नाली में व्यक्ति पड़ा हुआ था। इसे यहां देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखा गया है। अब इसे पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा जाएगा।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति कुछ दिनों से झनियारी में ही घूम रहा था। दो-तीन दिन से इसे ग्रामीणों ने क्षेत्र में घूमते हुए देखा। मंगलवार को व्यक्ति झनियारी की एक नाली में पड़ा दिखा। शाम के समय नाली में पड़े व्यक्ति की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया की इसकी मौत हो चुकी है।

हालांकि मृतक व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक की पहचान पता करने में जुटी है। पोस्टामर्टम के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा। हो सकता है व्यक्ति एक या दो दिन से नाली में पड़ा हो। डीएसपी हैडक्वार्टर हितेश लखनपाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा।