Follow Us:

हमीरपुर: घर से ड्यूटी जा रहे अधिशाषी अभियंता की हार्ट अटैक से मौत

नवनीत बत्ता |

घर से ड्यूटी जा रहे अधिशाषी अभियंता अशोक कुमार (52) की हार्ट अटैक से मौत हो गई। अशोक कुमार सुबह करीब 9 बजे अपने घर से धनेटा क्षेत्र में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। इस दौरान अचानक बसारल गांव के पास उन्होंने अपना वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और बेहोश हो गए। लोगों ने उन्हें सड़क किनारे पड़ा देखा तो इस बारे में उनके घर वालों को सूचित किया। सूचना मिलते ही परिजनों ने मौके पर पहुंचकर अशोक को नादौन अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अशोक कुमार अपने पीछे पत्नी एक बेटा और बेटी छोड़ गए हैं। पुलिस ने परिवार वालों के ब्यान भी लिए। वहीं, इस संबंध में थाना प्रभारी नादौन नीरज राणा ने बताया कि अशोक कुमार के शव को पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल हमीरपुर भेजा गया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है|