Follow Us:

हमीरपुर: नंधन पंचायत में हाइवे किनारे मृत मिला तेंदुए का शावक

जसबीर कुमार |

ज़िला हमीरपुर की नंधन पंचायत के टाऊन भराड़ी क्षेत्र में मुख्य सड़क के किनारे एक तेंदुए के शावक का शव पड़ा मिला है। जानकारी के अनुसार टाऊन भराड़ी में स्थानीय लोगों ने तेंदुए को सड़क पर पड़ा देखा। लोगों ने हिम्मत करके जब पास जाकर तो पाया कि तेंदुए का बच्चा मृत पड़ा है। लोगों ने तुरंत इसकी पंचायत प्रधान मंजना ठाकुर को दी। प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग हमीरपुर की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए के शावक के शव को अपने साथ ले गई।