<p>हमीरपुर के दुलेड़ा गांव के शहीद जवान वरूण कुमार शर्मा (34) का मंगलवार शाम को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। भारी संख्या में लोग शहीद जवान को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। शहीद का पार्थिव शरीर 3 बजे के करीब उनके पैतृक गांव दुलेड़ा पहुंचा। वरूण अपने पीछे पत्नी, सात साल और तीन साल के बेटे, माता-पिता छोड़ गया है।</p>
<p>गौरतलब है कि वरूण कुमार करीब 15 साल पहले डोगरा रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। मौजूदा समय में वे सियाचिन ग्लेशियर में तैनात थे। 20 दिसंबर को वरूण को ड्यूटी के दौरान अचानक सिर में दर्द हुआ और खून की उल्टी भी हो गई। मौसम खराब होने के चलते वहां पर हेलीकॉप्टर नहीं आ सका और वरूण को ईलाज के लिए लेह से बाई रोड ही लद्दाख तक लाना पड़ा। 20 दिसंबर शाम को उनका आप्रेशन हुआ। इसके बाद उन्हें कमांड अस्पताल चंडीमंदिर शिफ्ट कर दिया गया था। लेकिन यहां बीते रविवार को दोपहर बाद 3.41 बजे वरूण ने दम तोड़ दिया।</p>
Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…
Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…
Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज…
Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…
Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…
International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…