हमीरपुर: महिला कर्मचारी हुई ऑनलाइन ठगी का शिकार, शातिरों ने उड़ाए 6 लाख 80 हजार

हमीरपुर के नादौन थाना में 6 लाख 80 हजार रुपये की ऑनलाइन ठगी होने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार नादौन क्षेत्र की सेरा पंचायत से संबंध रखने वाली एक  महिला कर्मचारी के खाते से 6 लाख 80 हजार रुपये किसी अन्य के खाते में ऑनलाइन डिपॉजिट हुए हैं।

बताया जा रहा है कि महिला को किसी अनजान व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि वह बीएसएनल से बोल रहा है। उसने महिला को बताया कि आपका मोबाइल नंबर बंद होने जा रहा है इसलिए आप के मोबाइल पर एक मैसेज आएगा और जिसमें ओटीपी नंबर रहेगा तो वह ओटीपी नंबर आप किऐ गए नंबर पर मैसेज करें या बताएं।

महिला ने उस अनजान व्यक्ति की बातों में आकर अपना ओटीपी नंबर बता दिया और जब वे 15 दिसंबर को एसबीआई नादौन में अपने सेविंग खाते से पैसे निकालने गई तो देखा कि उसके खाते से 1.80000 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। जब उसने अपने सेविंग खाते बारे बैंक अधिकारियों से जानने की कोशिश की तो उन्होंने बताया कि आपके खाते से ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर हुए हैं ।

यह सब जानकर महिला के पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने अपने दूसरे बैंक खाते जो की सेरा एसबीआई में था वहां पर जाकर अपनी एक एफडीआर जो कि दिसंबर माह के अंत में मिच्यूर होनी थी जब उसकी जानकारी ली तो वह एफडीआर भी ऑनलाइन किसी दूसरे खाते में ट्रांसफर हो चुकी थी। यह सब जानकर महिला हैरान हो गई।

महिला ने इस सारी घटना का ब्यौरा अपने परिजनों को दिया और इसकी शिकायत पुलिस थाना में दी। वहीं इस संबंध में पुलिस थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार ने बताया कि महिला के कहने के मुताबिक शिकायत दर्ज कर ली कर ली गई है। पुलिस ने 420 का मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि महिला के खाते से करीब 6 लाख 80 हजार ऑनलाइन ट्रांसफर हुए हैं जिसकी जानकारी बैंक अधिकारियों से ली जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

12 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

12 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

13 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

14 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

14 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

16 hours ago