जल शक्ति विभाग मंडल हमीरपुर के अंतर्गत उपमंडल हमीरपुर के पंप हाउस चबुतरा में शुक्रवार रात करीब 12 बजे के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। ड्यूटी पर तैनात पंप ऑपरेटर अजय कुमार पुत्र रंजीत सिंह निवासी रीह को बुरी तरह घायल किया गया है। उसे बांध कर पीटा गया और पंप हाउस का सामान मोटर स्टाटर, तांबे की तार आदि को चुरा लिया गया है।

इसकी सूचना तुरंत निकटवर्ती पुलिस थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो उसने बताया कि वे तकरीबन रात 9 बजे पंप हाउस ड्यूटी पर पहुंच गया था। दस बजे के आसपास वो शौच के लिए दरवाजे से बाहर आए ही थे कि तीन चार अज्ञात लोगों ने उन पर हमला कर दिया। टेप से हाथ मुहं बांधकर उन्हें अंदर ले गए और फिर चोरी को अंजाम दिया गया। तकरीबन एक घंटे बाद वो चोर चोरी का सामान लेकर निकल गए और साथ में अजय का मोबाइल फोन भी ले गए।

अजय किसी तरह गेट तक पहुंचा तो काफी देर बाद स्थानीय युवकों ने उन्हें देखा और उनके हाथ खोले और साथ लगते चौकी पंप हाउस में तैनात कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। अजय कुमार के चेहरे और आंखों में गहरे जख्म आए हैं। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…
Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…
Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…
Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…
Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…
आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…