हरियाणा: एक महिला और दो बच्चों की मिली सिर कटी लाशें, ड्रम में ठूस रखे थे शव

<p>हरियाणा के भिवानी से शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला और दो बच्चों की सिर कटी लाशें बरामद हुई हैं। भिवानी- रोहतक हाईवे पर गांव खरक में सड़क किनारे ये लाशें मिली हैं। इन्हें एक ड्रम में ठूंस रखा था। बच्चों के शवों की हालत इतनी खराब बताई जा रही है कि लिंग की पहचान करना मुश्किल हो रहा है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार खबर मिलते ही एसपी गंगाराम पूनिया और डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक विभाग की टीम भी जांच के लिए बुलाई गई है। पुलिस ने ड्रम से तीनों शवों को निकलवाया और कब्जे में ले लिया है। शवों में एक बिल्कुल छोटा बच्चा है और दूसरे की उम्र 5 से 7 साल बताई जा रही है। तीनों के सिर कटे हुए हैं।</p>

<p>गौरतलब है कि एक बच्चे के दोनों हाथ कटे हुए हैं। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अब पुलिस आसपास के इलाकों में पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कोई लापता हुआ है क्या। साथ ही शवों की शिनाख्त करने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

16 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

17 hours ago

कांगड़ा वैली कार्निवल: रिहर्सल के दौरान हादसा, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति से पहले स्‍टेज में दौड़ा करंट कलाकार घायल

Kangra: आज कांगड़ा वैली कार्निवल की अंतिम सांस्कृतिक संध्या है। कुछ ही देर में सतिंदर…

17 hours ago

एमसी सोलन को प्रदूषण बोर्ड ने ठोका दस लाख जुर्माना

पार्षद और भाजपा प्रवक्‍ता शैलेंद्र गुप्‍ता ने नगर निगम पर संगीन आरोप कहा- कांग्रेस समर्थिक…

18 hours ago

सुबाथू में स्वच्छता रैली, विधायक विनोद सुल्तानपुरी सहित 30 लोगों ने किया रक्तदान

  सोलन :स्वच्छता ही सेवा 2024 अभियान के तहत मंगलवार को छावनी परिषद् सुबाथू द्वारा…

19 hours ago

अलविदा मानसून 2024: सामान्य से 18% कम बारिश, जानें आगे कैसा रहेगा मौसम

  Shimla: सामान्य से 18 फीसदी बारिश के साथ बुधवार को दक्षिण-पश्चिम मानसून हिमाचल प्रदेश…

20 hours ago