Follow Us:

ऊना: पेड़ से टकराई हरियाणा रोडवेज की बस, 6 यात्री घायल

रविंदर कुमार |

ऊना के अंब के तहत देर बुधवार रात बॉम्बे पिकनिक स्पॉट के नजदीक एक हरियाणा रोडवेज की बस पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस सवार आधा दर्जन यात्री घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हरियाणा रिडवेक की बस (HR 99- 2665) ऊना की तरफ आ रही थी करीब रात साढ़े 12 बजे चल रहे तूफान और आंधी की वजह से एक पेड़ बस के आगे आ गिरा जिससे बस में सवार यात्रियों को चोट पहुंची है।

बस करनाल से बैजनाथ की तरफ जा रही थी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर यात्रियों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया। उधर, डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।