Follow Us:

हरियाणा: सोनीपत में स्कूल की छत गिरी, 27 बच्चे और 3 मजदूर घायल

डेस्क |

हरियाणा के सोनीपत में एक बड़ा हादसा पेश आया है। यहां एक स्कूल की छत गिरने से मलबे में दबने से करीब 25 छात्र और 3 मजदूर गंभीर रूप घायल हुए हैं। हादसे में घायल हुए छात्रों में 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल हुए छात्रों को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। हादसा सोनीपत के गन्नौर इलाके में हुआ है। यहां गांव बाय रोड पर स्थित एक पब्लिक स्कूल की छत गिर गई।

बताया जा रहा है कि गांव बांय स्थित पब्लिक स्कूल में गरुवार को तीसरी कक्षा के कमरे की कच्ची छत पर मिट्टी डाली जा रही थी। इस दौरान अचानक से छत भरभराकर नीचे गिर गई। जिस समय ये हादसा पेश आया उस समय कमरे में बच्चे पढ़ाई कर रहे थे। छत गिरने से बच्चे मलबे के नीचे दब गए वहीं छत पर मिट्टी डालने का काम कर रहे 3 मजदूरों के भी मलबे में दब गए। हादसे के बाद स्कूल में भगदड़ मच गई।

स्कूल में चीख पुकर सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे बच्चों को बाहर निकाला। घायल बच्चों के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है कि कई बच्चों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।