क्राइम/हादसा

हिमाचल: 5 किलो से अधिक चरस के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत कुल्लू पुलिस टीम के हाथ बड़ी सफलता लगी है। रविवार देर रात को बंजार पुलिस टीम ने कास सवार दो लोगों को 5 किलो 161 ग्राम चरस के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान महेंद्र सिंह निवास सालंग जिला कु्ल्लू और खेमराज निवासी सांलग जिला कुल्लू के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चरस को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार बंजार पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी की बंजार से चरस तस्करी हो रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने फगुपुल के पास नाका लगाया। इस दौरान पुलिस ने वहां से गुजर रही एक गाड़ी नंबर HP-02K- 2146 को चेकिंग के लिए रोका जिसमें दो लोग सवार थे। पुलिस को देखकर दोनों लोग घबरा गए। शक के आधार पर जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उनके कब्जे से 5 किलो से अधिक चरस बरामद हुई।

पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चरस को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वे इतनी भारी मात्रा में चरस की खेप कहां से लाए थे और इसे कहां सप्लाई करना था।

Samachar First

Recent Posts

‘इमरजेंसी’ में होंगे बदलाव, सह-निर्माता ने हाई कोर्ट में जताई सहमती

  मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…

3 mins ago

नड्डा का हमला, सुक्खू की सफाई: ‘टॉयलेट टैक्स’ पर घमासान

  Shimla: हिमाचल प्रदेश  में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…

36 mins ago

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…

6 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

7 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

7 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

7 hours ago