Follow Us:

हिमाचल: जंगल में शिकार करने गए थे 3 लोग! गोली लगने से एक की मौत एक घायल

|

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत का मामला सामने आया है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक की पहचान रामेश्वर और घायल की पहचान गीता राम के तौर पर हुई है। घायल गीता राम को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस ने मामले को लेकर एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है।

बताया जा रहा है कि पांवटा साहिब के सेनवाला के जंगल में मंगलवार देर रात को तीन लोग जंगल में शिकार करने गए हुए थे। इस दौरान रामेश्वर और गीताराम जंगल में एक साथ खड़े थे और एक व्यक्ति उनके विपरीत बंदूक के साथ खड़ा था। इसी बीच जगन्नाथ आवाज सूनी और उसने जानवर समझकर गोली चला दी। गोली सीधे रामेश्वर और गीता राम को जाकर लगी। गोली लगने से रामेश्वर की मौत हो गई जबकि गीता राम गंभीर रूप से घायल हुआ है।

वहीं, गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लौग भी मौके पर पहुंचे तो देखा की रामेश्वर और गीताराम खून से लथपथ झाड़ियों में पड़े हुए थे। इसमें से रामेश्वर की मौत हो गई थी, जबकि गीताराम को गंभीर रूप से घायल था। इसके बाद लोगों ने तुरंत घायल गीता राम को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।