क्राइम/हादसा

हिमाचल: जहरीली शराब मामले में पूर्व पंचायत प्रधान समेत 4 गिरफ्तार

मंडी के सलापड़ में जहरीली शराब पीने से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 4 लोगों की हालत अभी भी खराब बनी हुई है। वहीं, मामले को लेकर पुलिस भी अब एक्शन मोड में आ गई है। पुलिस ने मामले को लेकर पूर्व पंचायत प्रधान समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही पुलिस ने चंडीगढ़ ब्रांड की शराब सहित नकली शराब की खेप भी बरामद की है।

पुलिस ने सलापड़ पंचायत के पूर्व पंचायत प्रधान जगदीश चंद, वर्तमान प्रधान के ससुर अच्छर सिंह पुत्र बहादुर सिंह, सोहन लाल निवासी मलोह पंचायत और प्रदीप कुमार निवासी सरोह को गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि ये चारों एक साल से देशी और अंग्रेजी शराब अवैध रूप से दुकानों और घरों में सप्लाई करते थे। पुलिस ने चारों को रिमांड पर लेने के लिए आज कोर्ट में पेश करेगी। अभी इस मामले में शाम तक और गिरफ्तारियां होने की उम्मीद है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

8 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

8 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

8 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

8 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

8 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

8 hours ago