हिमाचल

ऊनाः बंगाणा के भलेती में स्कूल बस की चपेट में आने से छात्रा की मौत

ऊना जिले के बंगाणा के भलेती में एक स्कूल बस की चपेट में आने से 9 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक छात्रा की पहचान अर्शिता पुत्री विवेक शर्मा निवासी बंगाणा के रूप में हुई है।
बंगाणा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक अर्शिता शनिवार सुबह रोजाना की तरह बंगाणा से शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह के लिए स्कूल बस में सवार होकर जा रही थी। बस स्कूली बच्चों को लेकर भलेती के पास पहुंची, तो अचानक ही किसी बच्चें ने बस का अगला दरवाजा खोल दिया। दरवाजा खुलने के साथ ही अर्शिता बस से नीचे गिर गई और टायर की चपेट में आ गई। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद बंगाणा पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लिया।

पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वहीं अगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Kritika

Recent Posts

लोकसभा चुनाव-2024 में अधिसूचना तक 2019 से अधिक जब्तियां

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि वर्ष 2019 में हुए लोकसभा…

47 mins ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतदाता जागरूकता संदेश वाली साइक्लिंग जर्सी की जारी

साइक्लिंग अभियान के माध्यम से वोट का महत्व बताएंगे स्टेट इलेक्शन आइकॉन जसप्रीत पॉल मुख्य…

50 mins ago

केलांग में जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस आयोजित

लाहौल स्पीति के मुख्यालय केलांग में पुराने विश्राम गृह के कैंपस में जिला स्तरीय रेड…

51 mins ago

राजभवन में मनाया गया विश्व रेडक्रॉस दिवस

राजभवन में आज विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर राज्य रेडक्रॉस सोसाइटी और हिमाचल प्रदेश…

53 mins ago

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप, कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऊना का पारा इस सीजन…

1 hour ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दी गई गरिमापूर्ण विदाई

हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के उपरांत आज राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु को मशोबरा…

4 hours ago