हिमाचल

हिमाचल प्रदेश में गर्मी का प्रचंड रूप, कल से बारिश के आसार

हिमाचल प्रदेश में गर्मी अपना प्रचंड रूप दिखाने लगी है। ऊना का पारा इस सीजन में पहली बार 40.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। साफ है कि हिमाचल में गर्मी ने अपना रंग दिखाने शुरू कर दिया है। हालांकि मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में फिर बारिश की संभावना जताई है।

प्रदेश में 9 मई से मौसम फिर से करवट बदलेगा और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 9 मई से आंधी-तूफान के साथ बारिश- बर्फबारी का यैलो अलर्ट रहेगा, जबकि 11 और 12 मई को प्रदेश के अनेक स्थानों में बारिश-बर्फबारी होने की संभावनाएं हैं।

पिछले कुछ दिनों से खिल रही धूप के चलते मैदानी इलाकों का पारा अब चढ़ने लगा है।
राजधानी शिमला में तापमान 26.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। वहीं, प्रदेश के आधा दर्जन शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री के पार चला हुआ है, बीते कुछ दिनों मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा था। इससे किसानों को फसल को लेकर चिंता बनी हुई थी। लेकिन अब मौसम साफ रहने पर मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की कटाई के काम में भी तेजी आई है।

हालांकि मौसम विभाग के अनुसार नौ मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। कुल्लू, शिमला, सिरमौर व किन्नौर जिला में आंधी चलने के साथ बिजली गिरने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Kritika

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

6 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

6 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

13 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

13 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

13 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

13 hours ago