क्राइम/हादसा

हिमाचल: ट्रक से मार्बल उतारते समय दबे 5 मजदूर, 2 की मौत 3 की हालत गंभीर

नए साल के पहले ही दिन ऊना में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ट्रक से मार्बल उतारते समय 5 मजदूर नीचे दब गए। इस दर्दनाक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई है जबकि 3 की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल रेफर किया है। हादसे के शिकार सभी मजदूर प्रवासी हैं।

जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय में मिनी सचिवालय का काम चल रहा है। भवन निर्माण के लिए शनिवार सुबह कुछ मजदूर ट्रक से मार्बल उतार रहे थे। इस दौरान 5 मजदूर मार्बल के नीचे दब गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद मजदूरों को बाहर निकाला लेकिन तब तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी थी। वहीं, 3 मजदूरों की हालत गंभीर बनी हुई है। तीनों घायलों को इलाज के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

13 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

16 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

19 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

7 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

7 hours ago