क्राइम/हादसा

हिमाचल: खड्ड में गिरी दिल्ली के पर्यटकों की कार, महिला समेत 4 की मौत, 3 घायल

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में बड़ा हादसा पेश आया है। यहां रविवार देर रात बंजार के घियागी में दिल्ली के पर्यटकों की कार सड़क से 200 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। हादसे के समय कार में कुल 7 लोग सवार थे। जिसमें से महिला समेत 4 की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 3 गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में दो महिलाएं और एक पुरूष शामिल है। हादसे के शिकार सभी पर्यटक दिल्ली के बताए जा रहे हैं।

घटना की जानकारी सोमवार सुबह उस समय लगी जब नेपाली मजदूर काम पर जा रहे थे। इस दौरान मजदूरों को चीखने की आवाज सुनाई जब उन्होंने वहां जाकर देखा तो पाया कार दुर्घटनाग्रस्त हुई थी। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों और घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। जहां घायलों का इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

प्राकृतिक आपदा प्रबन्धन पर पांच दिवसीय कार्यशाला आरम्भ

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) द्वारा राज्य, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण संस्थान के…

14 hours ago

एसीएस तथा एडीजीपी ने जिला प्रशासन के साथ की बैठक

धर्मशाला: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु के धर्मशाला प्रवास को लेकर सुरक्षा तथा अन्य तैयारियों की समीक्षा…

14 hours ago

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा…

14 hours ago

चुनाव आयोग का कांग्रेस के साथ सौतेला व्यवहार: जगत सिंह नेगी

हिमाचल प्रदेश के बागवानी एवं राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने चुनाव आयोग पर कांग्रेस…

14 hours ago

पंडित संतराम की विरासत को सुधीर ने कलंकित किया : कांग्रेस

धर्मशाला से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजयइंद्र कर्ण और पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने कहा…

16 hours ago

कांग्रेस 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को एनाउंस करने के लिए दुविधा में

हिमाचल में 6 सीटों पर उपचुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर…

17 hours ago