Follow Us:

चंबा: 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ी महिला

पी. चंद |

चंबा में पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई है। मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने चंबा बस स्टैंड पर एक महिला को चरस की बड़ी खेप के साथ पकड़ा है। चरस की मात्रा 1 किलो से ऊपर की बताई जा रही है, जिसे पुलिस ने अपने हवाले में ले लिया है। हालांकि, अभी तक इसकी पुरी जानकारी नहीं मिल पाई है कि महिला कहां से इसे लेकर आई है और कहां जा रही है। पुलिस थाना से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन मौके पर कोई फोन नहीं ले रहा।