क्राइम/हादसा

हिमाचल: भाभी की हत्या कर भागे युवक का जंगल में पेड़ से लटका मिला शव

शिमला जिला में भाभी की हत्या करने वाले आरोपी देवर का शव जंगल में फंदे से लटका मिला है। रविवार को उपमंडल रोहड़ू की बशला पंचायत के मलखून टीर में युवक ने नशे की हालत में रिश्ते की भाभी की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद से युवक फरार चल रहा था। युवक की तलाश में पुलिस रात भर मलखून जंगल में सर्च अभियान करती रही। सुबह करीब साढे़ नौ बजे के करीब अभिषेक का शव पेड़ पर फंदे से झुलता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार 25 वर्षीय अभिषेक नेगी ने अपने रिश्ते की भाभी प्रिया (25) की हत्या कर दी थी। घटना के समय प्रिया टोली से घास लेने गई थी। अभिषेक वहीं बीच रास्ते में हाथ में कुल्हाड़ी लेकर घात लगाकर खड़ा। जैसे ही प्रिया वहां पहुंची युवक ने प्रिया की गर्दन पर कुल्हाड़ी से तीन चार वार किया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। भाभी की हत्या करने के बाद आरोपी अभिषेक मौके से फरार हो गया था।

Samachar First

Recent Posts

ठानपुरी के पास बाइक-बस की टक्‍कर, तीन की मौत

Kangra: चंडीगढ़-बैजनाथ रूट पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां रात 11:00 बजे ठानपुरी के पास…

2 hours ago

शारदीय नवरात्रि: दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा से हर मनोकमाना होगी पूरी, जानें विधि और भोग

  शिमला।  शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है।  पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…

3 hours ago

हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों का नए सिरे से होगा वरिष्ठता आकलन

  मुख्‍य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…

3 hours ago

पुराने 100 रुपये के नोट अब भी मान्य, जानिए RBI के दिशानिर्देश

RBI ने 100 रुपये के नोटों को लेकर अफवाहों का खंडन किया पुराने और नए…

3 hours ago

आज का राशिफल: जानें, किस राशि के लिए है लाभ और किसके लिए है सावधानी

आज का राशिफल 04 अक्टूबर 2024, शुक्रवार मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

रेलवे कर्मियों को बोनस, खेती-बाड़ी की योजनाओं और तेल-तिलहन के लिए राष्ट्रीय मिशन को मिली मंजूरी

  मुख्य बिंदु: रेलवे कर्मियों को 2028.57 करोड़ रुपये का बोनस। 10,103 करोड़ रुपये के…

14 hours ago