शिमला: उपमंडल नेरूवा चीढ़ का पेड़ गिरने से महिला और उसके 3 साल के बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। मृतक महिला की पहचान रिता देवी (30) पत्नी राजेश कुमार निवासी गांव दियोठ डाकघऱ और तहसील बरोट जिला कांगड़ा और उसके बेटे जितेश (3) के तौर पर हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरूवा लाया गया है।
जानकारी के अनुसार नरूवा की ग्राम पंचायत जुजारली में किरी जंगल में ठेकेदार द्वारा जंगल में पेड़ों को काटने का काम किया जा रहा है। जंगल में पेड़ों को काटने और स्लिपरों को ढोने के लिए ठेकेदार के पास करीब 10-15 मजदूर काम कर रहे हैं। ये सभी मजदूर जिला कांगड़ा बरोट के रहने वाले हैं।
मंगलवार को जब मजदूर काम करने के बाद खाना खा रहे थे तो इसी दौरान चीड़ का एक सूखा पेड़ गिर गया और नीचे बैठी महिला और उसका तीन साल का बच्चा पेड़ की चपेट में आ गए। पेड़ की चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पेड़ गिरने का कारण हवा चलना बताया जा रहा है।
दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…
राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…
विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…
उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…