क्राइम/हादसा

हिमाचल: शादी के तीन महीने बाद हुई बच्ची, पति-पत्नी ने नवजात को कूहल में दफनाया

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते पठियार गांव में एक नवविवाहिता ने शादी के तीन महिने बाद बच्ची को जन्म दे दिया। लेकिन लोकलाज से बचने के लिए दंपति ने अपनी नवजात बच्ची को जन्म लेते ही दफना दिया है। दंपति की शादी दिसंबर 2021 में हुई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए टांडा अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

ऐसे हुआ मामले का खुलासा

जानकारी के अनुसार गर्भवती महिला का प्रसव घर में ही करवाया गया। घर में प्रसव के कारण महिला को रक्तस्राव हुआ तो परिजन निजी अस्पताल ले गए, लेकिन शक होने पर डॉक्टरों ने उपचार से मना कर दिया और घर लौट गए। घर में तबीयत ज्यादा बिगड़ी देख महिला को टांडा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहीं जब डॉक्टर्स ने तबियत बिगड़ने का कारण पूछा तो दंपती आनाकानी करने लगा। लेकिन जब डॉक्टरों ने मामला पुलिस को सौंपा तो पूलिस की पूछताछ के दौरान दंपति ने बताया कि उनको बेटी हुई थी और उसे गांव के पास कूहल में दफना दिया गया है।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नवजात बच्ची के शव को कूहल से बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ताकि यह पता चल सके कि जन्म के दौरान मासूम जीवित थी या मृत पैदा हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस ने महिला व उसके पति के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

5 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

5 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

5 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

5 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago