Follow Us:

हमीरपुर: गहरी खाई में कूदा व्यक्ति, रस्सियों के सहारे निकाला शव

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर बाई पास पर बने पुल पर से एक व्यक्ति ने छंलाग लगा दी है। हादसा शुक्रवार सुबह 11 बजे पेश में आया, जब यहां से एक व्यक्ति ने 200 फीट गहरी खाई में मौत की छंलाग लगा दी। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाला।

पुलिस ने बताया की व्यक्ति की मौत हो चुकी है और खाई से व्यक्ति के शव को फायर ब्रिगेड और होमगार्ड के जवानों सहित स्थानीय लोगों ने ऊपर खींचा। व्यक्ति के आत्महत्या करने के कारणों का अभी तक नहीं चल पाया है और जांच की जा रही है। मृतक दौलत राम लाहलड़ी का रहने वाल था और उसकी उम्र 86 साल है।