क्राइम/हादसा

हिमाचल: HRTC बस ने मारी स्कूटी सवार को टक्कर, मौत

सोलन जिला के चंबाघाट में HRTC बस ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान भूप राम (38) निवासी पारनु अर्की के तौर पर हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार हादसे के समय भूप राम स्कूटी पर सवार होकर सोलन की तरफ आ रहा था। इसी दौरान चंबाघाट स्थित कृषि विभाग कार्यालय के पास रिकांगपिओ से चंडागढ़ जा रही HRTC बस के साथ स्कूटी की टक्कर हो गई जिससे स्कूटी सवार भूप राम की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही मृतक के परिजनों को भी सूचित कर दिया गया है।

हादसे को लेकर पुलिस अधिकारी सीताराम ने बताया कि बस की तेज रफ्तारी घटना की वजह मानी जा रही है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

6 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

6 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

6 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

6 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

6 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

10 hours ago