जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां ग्राम पचायत मोहनी के गांव ग्राहो के पास एक जसीबी 500 मीटर गहरी खाई में लुढ़क गई। हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। हादसे के शिकार सभी लोग पीडब्ल्यूडी के बेलदार हैं। सभी कर्मचारी सुबह जेसीबी पर सवार होकर काम पर जा रहे थे।
जानकारी के अनुसार हादसा मंगलवार दोपहर को पेश आया है। हादसे के समय जेसीबी में कुल 7 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया जहां से एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
चंडीगढ़: हरियाणा में कल शनिवार को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके…
मुंबई: कंगना रणौत अभिनीत फिल्म ‘इमरजेंसी’ के सह-निर्माता ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ ने शुक्रवार को…
Shimla: हिमाचल प्रदेश में उठे 'टॉयलेट टैक्स' विवाद ने राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर…
Kangra: हिमाचल के कांगड़ा में गुरुवार देर रात हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की…
शिमला। शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो चुकी है। पहले दिन मां दुर्गा की मूर्ति…
मुख्य बिंदु अनुबंध सेवाओं को वरिष्ठता के लिए आंके जाने का निर्णय सुप्रीम कोर्ट…