Follow Us:

कुल्लू: मलबा गिरने से महिला घायल, अस्पताल पहुंचे विधायक

गौरव |

ग्राम पंचायत खाडागाड के गांव कुठाची में मनरेगा के कार्य को अंजाम दे रही एक महिला पर मलबा गिरने से वे घायल हो गई हैं। मिहाल को बंजार अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवा दिया गया है। यह हादसा उस समय पेश आया जब 55 वर्षीय रूकू देवी मनरेगा के तहत काम कर रही थी कि अचानक महिला के उपर मलबा आ गिरा।

महिला को घायल अवस्था में बंजार अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार चल रहा है, लेकिन महिला को क्षेत्रीय अस्पताल भेजने की तैयारी चल रही है। उधर, बंजार विस क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र शौरी घायल महिला का हाल चाल पूछने के लिए अस्पताल पहुंचे। विधायक ने महिला को उचित उपचार करवाने का आश्वासन दिया और डॉक्टरों को भी उचित दिशा निर्देश दिए।