Follow Us:

कुल्लू: आग लगने से दो गौशालाएं राख, लाखों के नुकसान का अनुमान

गौरव |

उपमंडल बंजार के जिल्ली धारडी में दो पड़ाछे यानी गौशालाएं जलकर राख हो गई है। इसमें पशुओं के लिए चारा और कृषि आदि के औजार भंडारित किए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत से इन गौशालाओं के साथ लगते मकान को जलने से बचा लिया है। आगजनी की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस औऱ एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन प्रशासनिक दल सहित घटना स्थल की ओर रवाना हो गया और आग के नुक्सान का आलकन करना आरंभ कर दिया है।

जानकारी के अनुसार ये गौशालाएं किशोर राणा, पूर्ण चन्द, मनी देवी, कर्ण सिंह, सुन्दरलाल, चरण सिंह, परसराम की थी। आगजनी के कारणों को अभी पता पही चल पाया है।आगजनी में दो खड्डी(पटटू बुनाई मशीन ), ऐल्युमीनियम की 40 चादरे, खाद की बोरियां आग की भेंट चढ़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आगजनी से करीब 7 लाख का नुक्सान हुआ है।