<p>उपमंडल बंजार के जिल्ली धारडी में दो पड़ाछे यानी गौशालाएं जलकर राख हो गई है। इसमें पशुओं के लिए चारा और कृषि आदि के औजार भंडारित किए थे। ग्रामीणों ने कड़ी मश्क्कत से इन गौशालाओं के साथ लगते मकान को जलने से बचा लिया है। आगजनी की सूचना मिलते ही बंजार पुलिस औऱ एसडीएम बंजार अपूर्व देवगन प्रशासनिक दल सहित घटना स्थल की ओर रवाना हो गया और आग के नुक्सान का आलकन करना आरंभ कर दिया है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार ये गौशालाएं किशोर राणा, पूर्ण चन्द, मनी देवी, कर्ण सिंह, सुन्दरलाल, चरण सिंह, परसराम की थी। आगजनी के कारणों को अभी पता पही चल पाया है।आगजनी में दो खड्डी(पटटू बुनाई मशीन ), ऐल्युमीनियम की 40 चादरे, खाद की बोरियां आग की भेंट चढ़ी। अनुमान लगाया जा रहा है कि इस आगजनी से करीब 7 लाख का नुक्सान हुआ है।</p>
समाचार फर्स्ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…
Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…
Shimla: राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…
आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…
अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…
Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…