Follow Us:

कुल्लू: मनाली के धरणू में मिला अर्धनंग्न शव, जांच में जुटी पुलिस

गौरव |

पर्यटन नगरी मनाली के धरणू में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह शव अर्धनंग्न अवस्था में पड़ा था और पुलिस ने आसपास मिले तमाम साक्ष्य अपने कब्जे में ले लिया है। व्यक्ति की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

एएसपी कुल्लू निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है,जबकि प्रथम दृष्टया में नेपाली मूल के व्यक्ति का लग रहा है।