<p>जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के उदयपुर मार्ग में एक बाइक हादसे का शिकार हो गई है। हादसे में बाइक गहरी खाई में जा गिरी जिसमें सवार दो युवकों की मौके पर मौत हो गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार दो युवक किसी काम से उदयपुर की तरफ मोटरसाईकल पर जा रहे थे कि कुरचेड नामक स्थान पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी जिसमें सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टक के लिए जिला मुख्यालय केलांग भेज दिया है।</p>
<p>डीएसपी केलांग संजय शर्मा ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और युवकों के शवों की शिनाख्त की जा रही है।</p>
Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…
Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्ट्रेस…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…
Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…
UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…
Nahan/Hamirpur: राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्यालयों में…