Follow Us:

हिमाचल: झाड़ियों में मिला तेंदुए का शव, नाखून और दांत थे गायब

|

शिमला में तेंदुए के खौफ के बीच कांगड़ा जिला में एक तेंदुए का शव मिला है। यहां नगरोटा बगवां की पंचायत सेराथाना में नाले के साथ झाड़ियों में तेंदुए का शव बरामद हुआ है। मृत तेंदुए के शव से बदबू आना शुरू हो गई थी। जिससे प्रतीत होता है कि तेंदुए की मौत कुछ दिन पहले हुई होगी।

हैरानी की बात ये है कि तेंदुए के शरीर से नाखून और दांत गायब थे। ऐसे में ये क्यास लगाए जा रहे हैं ये मामला पुश अंगों की तस्करी करने के लिए तेंदुए के दांत और नाखूनों को निकाल लिया होगा। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ  मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को मौके पर झाड़ियों के पास क्लच वायर से बनाया गया फंदा भी बरामद हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पंचायत प्रधान सुशील कुमार द्वारा झाड़ियों में मृत तेंदुआ पड़ा होने की सूचना वन रक्षक उमेश कुमार को दी गई थी। वन रक्षक ने इसके बाद घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस को झाड़ियों के समीप क्लच वायर से बनाया गया फंदा मौके से बरामद हुआ है। माना जा रहा है कि फंदे में फंसने से तेंदुए की मौत हुई होगी। तेंदुए के शव को पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार कर दिया गया है।