Follow Us:

मंडी: जादू-टोना भगाने की आड़ में महिला से दुष्कर्म, गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

मंडी के सुंदरनगर इलाके में एक महिला के साथ जादू-टोना दूर करने की आड़ में दुराचार करने का मामला सामने आया है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, सुंदरनगर इलाके की एक महिला ने पुलिस में ये शिकायत दर्ज करवाई है कि यहां एक व्यक्ति जादू-टोना भगाने के चक्कर में महिलाओं से गंदी हरकते करता है।

महिला ने शिकायत में कहा कि अक्टूबर 2017 में इस कश्मीरी युवक ने उसके साथ बिना सहमति के शारीरिक संबंध बनाए। महिला अपनी समस्या को लेकर उक्त व्यक्ति के पास गई थी। जहां उसने मजबूरी का फायदा उठाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे पता चला कि आरोपी सुंदरनगर में किराए का मकान लेकर रहता है और वहीं पर जादू-टोने का काम करता है। आरोपी कश्मीरी मूल का व्यक्ति है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं, पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी का नाम सार्वजनिक नहीं किया जा सकता।