Follow Us:

हिमाचल: कार हादसे में घायल हुए मंडी के फॉरेस्ट रेंजर की मौत

|

मंडी शहर के रहने वाले संजय शर्मा जो वर्तमान में सराज हल्के के थाची में वन परिक्षेत्राधिकारी के पद पर तैनात थे का शुक्रवार को निधन हो गया। वह 52 साल के थे। संजय शर्मा दो दिन पहले ही सरकारी कार्य से वन मंडलाधिकारी गोहर के कार्यालय में जा रहे थे कि स्यांज के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी।

घायल हालत में उन्हें मंडी के अस्पताल में दाखिल करवाया गया था जहां पर शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वह मंडी शहर के समखेतर मुहल्ला के रहने वाले थे और इन दिनों मंडी शहर के साथ लगते बिंदरावणी में रहते थे। वह अपने पीछे पत्नी व एक बेटी को छोड़ गए। उनके निधन से वन विभाग के कर्मियों में शोक की लहर छा गई है।