Follow Us:

हिमाचल: कोटखाई में कार हादसे का शिकार, एक व्यक्ति की मौत एक घायल

पी.चंद |

शिमला जिला के कोटखाई में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसा शनिवार दोपहर ढाई बजे के करीब बाघी के पास पेश आया है। हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है।

मृतक की पहचान कांन चंद पुत्र भागचंद निवासी गांव नालाबण डाकघर कडीवन और घालय की पहचान हरदयाल पुत्र अकलु राम के तौर पर हुई है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।