Follow Us:

पांवटा साहिब: जंगली फल खाने से 6 बच्चों की तबीयत बिगड़ी

समाचार फर्स्ट |

पांवटा साहिब में रविवार देर शाम 6 बच्चों ने जंगली पौधों में लगे जहरीले बीज़ या फल का सेवन कर लिया, जिससे उनकी तबीयत बुरी तरह बिगड़ गई। जब उनके परिजनों को इस बात का पता चला तो उन्हें स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम स्थानीय रामपुर घाट में ब्राजा फैक्ट्री में कार्यरत प्रवासी मजदूरों के 6 बच्चे घर के पास ही खेल रहे थे। इस दौरान बच्चों ने जंगली पौधे के नीचे गिरे हुए बीजों को फल समझकर खा लिया। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी दस्त शुरू हो गए और उनकी हालत गंभीर होने लगी। फिल्हाल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।

अस्पताल में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर कमाल पाशा ने कहा कि बच्चों की हालत फिलहाल स्थिर है और उन्हें आवश्यक दवाई दी जा रही है। बच्चों को सुबह तक अंडर ऑब्जरवेशन में रखा जाएगा, जिसके बाद अगर उनकी हालत में सुधार नहीं होता है तो उन्हें अन्य अस्पताल में रेफर कर दिया जाएगा।