हमीरपुर के भोरंज में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग ने अपनी बीमारी से तंग आकर आत्महत्या कर ली है। बुजुर्ग व्यक्ति आर्मी से कैप्टन रिटायर हुए थे और काफी समय से बीमारी से जूझ रहे थे। मंगलवार को उन्होंने ज़हर ख़ाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। हालांकि, उन्हें अस्पताल लाया गया लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी।
मौका-ए-वारदात पर पुलिस ने एक सुसाइड नोट भी बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि मैं बीमार रहता हूं इसलिए मैं आत्म हत्या कर रहा हूं। इसमें परिवार का कोई दोष नहीं है। उधर, एसएचओ भोरंज कुलवंत ने बताया कि मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिए उसे जिला अस्पताल हमीरपुर भेज गया है।



