Follow Us:

बिलासपुर: पुलिस ने हिमाचल पंजाब बॉर्डर पर नष्ट की अवैध शराब की भटि्ठयां

सुनील ठाकुर |

लोकसभा चुनावों के चलते हिमाचल और पंजाब पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े संयुक्त अभियान के तहत शराब माफिया पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने हिमाचल पंजाब सीमा से सटे गांव मजारी में छापा मारकर अवैध शराब की भटि्ठयों को नष्ट किया है। इस दौरान पुलिस ने कच्ची शराब के 37 ड्रम भी नष्ट किए। वहीं पुलिस की भनक लगते ही शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी संजय शर्मा ने बताया कि पंजाब और हिमाचल पुलिस द्वार समय-समय पर नशा तस्करों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेश किए जाते हैं। इस बार भी दोनों राज्य की पुलिस ने मिलकर शराब तस्करों पर शिकंजा कसा है। हालांकि शराब तस्कर मौके से फरार हो गए।