बिलासपुर: अनियंत्रित होकर घर की छत पर गिरा कैंटर, 2 की मौके पर मौत

<p>चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाइवे पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। बिलासपुर के लखनपुर के पास चंडीगढ़ से मंडी की ओर जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर एक मकान की छत पर जा गिरा। हादसे में कैंटर में बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही ड्राइवर सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को जिला अस्पताल बिलासपुर से तुरंत पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है।</p>

<p>हादसे से मकान में रह रहे 3 लोगों को भी गंभीर चोटें पहुंची है, जिनमें से एक व्यक्ति को IGMC शिमला रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पूरे घटना स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शवों और घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि यह कैंटर चंडीगढ़ से मंडी की ओर जा रहा था और इसमें टेंट का सामान था। यह टेंट मंडी में शादी समारोह में लगाने के लिए जा रहे थे। हालांकि अभी तक हादसे के पूरे कारणों का पता नहीं चल पाया है।</p>

<p>डीएसपी बिलासपुर संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सोमवार सुबह यह हादसा हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

17 mins ago

शहीदों को नमन, शहीद स्मारक पर दी गई श्रद्धांजलि

  Mandi: भूतपूर्व सैनिक लीग मंडी द्वारा सोमवार को मंडी के शहीद स्मारक में 1965…

31 mins ago

आरक्षण पर कुठाराघात, केंद्र सरकार पर प्रेम कौशल का निशाना

  Hamirpur: हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता प्रेम कौशल ने कहा कि दलित वर्ग…

38 mins ago

मंडी में हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, मांगों को लेकर गरजे

  Mandi: हिमाचल ग्रामीण बैंक कर्मचारियों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को हिमाचल प्रदेश…

43 mins ago

कांगड़ा बनेगा वल्चर सेफ जोन, गिद्धों के संरक्षण की पहल

Hamirpur: कांगड़ा जिले में गिद्धों के 506 नए घोंसले मिलने के बाद इसे वल्चर सेफ…

54 mins ago

विक्रमादित्य की चेतावनी: कंगना माफी मांगें, वरना मानहानि का सामना करें

  Shimla: मंडी से सांसद कंगना रनौत के बयान पर मंत्री विक्रमादित्य सिंह पलटवार किया…

4 hours ago