Follow Us:

ठियोग बस हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ी, 1 और घायल ने तोड़ा दम

पी. चंद |

शिमला के ठियोग बस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। दोपहर को IGMC में एक ओर घायल सुखदेव ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मृतकों की संख्या 8 हो चुकी है। साथ ही 11 लोगों का इलाज IGMC में जारी है, जबकि 8 ठियोग अस्पताल में घायल है।

(आगे विज्ञापन के नीचे स्क्रॉल करें…)

मृतकों की पहचान महिंद्र चौहान पुत्र मेयर चंद, चालक राजीव, सुनील शर्मा पुत्र लेख राम, तुला राम पुत्र हरि राम, रोहिनी पत्नी अनुज, मोटू पत्नी हीरा सिंह, सत्या पत्नी सोहन लाल और सुखदेव के रूप में हुई है। इनमें से सभी लोग अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं।