Follow Us:

घुमारवीं: घास काट रही महिला पर सुअर ने बोला धावा, जख़्मी

सुनील |

बिलासपुर के घुमारवीं में एक महिला सुअस के हमले से ज़ख्मी हो गई है। महिला रीता देवी मंगलवार को अपने खेत में शाम को घास काट रही थीं, कि इस दौरान सुअर ने महिला पर हमला बोल दिया। ज़ख्मी महिला के साथ और भी महिलाएं अपने खेतों में काम कर रही थी, लेकिन जब उन्होंने सुअर को देखा तो शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे सुअर भाग निकला।

गांव वालों को सूचना देने पर उक्त महिला को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसके बाद उसे भर्ती करवाया गया। महिला को टांगों और पूरे शरीर पर काफी चोटें आईं है और उसका इलाज जारी है।