Follow Us:

बिलासपुर: अचानक पेड़ गिरने से दबा व्यक्ति, मौके पर मौत

सुनील |

बिलासपुर के घुमारवीं में एक व्यक्ति की पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई है। व्यक्ति की पहचान 54 वर्षीय गज्जन सिंह पुत्र साध राम गांव ठनकरा घुमारवीं के रूप में हुई है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गज्जन राम अपने पशुओं को चारा लाने के लिए घर से दूर अपनी ज़मीन में गया था। वापस लौटते वक़्त अचानक चील का पेड़ उनके ऊपर आ गिरा, जिससे उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बाद उसे देखा और पुलिस को इत्तला किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पंचायत उपप्रधान राजेंद्र ठाकुर ने प्रशासन से मांग की पीड़ित परिवार को तत्काल फ़ौरी राहत दी जाए। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि की है।