Follow Us:

HRTC बस में सफर कर रही महिला की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में मौत

कमल नाग |

चंडीगढ़ से वापस अपने घर हमीरपुर लौट रही एक महिला की अचानक बस में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक, महिला की रास्ते में अचानक तबीयत बिगड़ गई और ड्राइवर ने घरवालों के कहने पर बस को रोक दिया। जब महिला को इमरजेंसी में अस्पताल लेजाया गया तो वहां उसकी मौत हो गई।

फिलहाल मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। वहीं, मौके पर पहुंचकर पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। सभी परिजनों से बयान लिए गए हैं और मौत के कारणों का रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। प्राथमिक जांच में मामला अटैक का जान पड़ रहा है। पुलिस ने बताया कि मृतका बबली देवी(33) छलवूला गांव हमीरपुर की रहने वाली थी।