Follow Us:

कांगड़ा: शराब के नशे में प्रवासी महिला ने पंखे से लटककर दी जान

मनोज धीमान |

कांगड़ा के इंदौरा क्षेत्र के अंतर्गत एक 33 वर्षीय प्रवासी विवाहिता महिला ने पंखे से लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। घटना पुलिस चौकी ढांगूपीर के साथ लगते गांव माजरा की है। मृतका तमिलनाडू और उसका पति उड़ीसा का रहने वाला है और उन्होंने लव मैरेज किया था। पिछले कई सालों से वे यहां नीजि कंस्ट्रक्शन कंपनी में उसका पति ऑपरेटर और वह मजदूरी का काम करती थी। मृतका का एक 10 साल का बेटा और 8 वर्ष की बेटी भी है।

बताया जा रहा है कि मृतका और उसका पति दोनों शराब पीते थे और रात को उसका पति शराब पीकर सो गया और लगभग 12 बजे रात को जब उसकी आंख खुली तो उसने देखा कि वह पंखे से लटकी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर साक्ष्य इक्टठा किये। मृतका की पहचान गोबिन्द थामल दास उर्फ अंजू पत्नी सुदर्शन वर्तमान निवासी कांगड़ा के रूप में हुई है।

SDPO नूरपुर डॉक्टर साहिल अरोड़ा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल नूरपुर भिजवा दिया है। फिलहाल मामला दर्ज कर विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए छानबीन की जा रही है।