Follow Us:

कांगड़ा: छेबा में लटकी मिली लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

साजन |

कांगड़ा शहर के छेबा इलाके में उस समय सनसनी फैल गई, जब यहां एक व्यक्ति का शव पाइप ले लटका हुआ मिला। निफ्ट कॉलेज से कुछ ही दूर नाले में व्यक्ति का शव मिला है और पुलिस इसकी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का खुलासा हो सकता है।