Follow Us:

कांगड़ा: ब्यास के किनारे मिले 2 महिलाओं के शव, चुन्नी से बंधे पड़े थे हाथ

मृत्युंजय पुरी |

पौंग डैम के नीचे पुलिस ने बुधवार को 2 महिलाओं के शव बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं के हाथ चुन्नी से बंधे पड़े थे, जिससे मर्डर की आशंका जताई जा रही है। फतेहपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।