Follow Us:

कांगड़ा: पुलिस ने इंदौरा में पकड़ी 50 लाख की हेरोइन, मुख्य आरोपी हुआ फरार

मृत्युंजय पुरी |

कांगड़ा जिला का इंदौरा विधानसभा क्षेत्र नशा तस्करों का गढ़ बनता जा रहा है। लगातार पुलिस इंदौर क्षेत्र में जगह जगह नशे के तस्करों पर छापा मार रही है। पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नशा तस्कर को पकड़ने गई टीम को अबकी बार 50 लाख रुपये से अधिक की हेरोइन के साथ एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार इसी आरोपी के घर से चंद दिन पहले पुलिस ने करोड़ों की हेरोइन बरामद की थी। उस वक़्त ये व्यक्ति घर से भागने में कामयाब हो गया था और आरोपी की पहचान नशा तस्कर गोबिंदा के नाम से हुई है। आज फिर उसी आरोपी की गाड़ी से हेरोइन बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि इंटरनेशनल मार्किट में यही हेरोइन करोड़ों की बताई जा रही है।

DSP देवराज ने कहा कि आरोपी गोबिंदा की धरपकड़ में गई पुलिस को नशे की खेप पकड़ने में बड़ी कामयाबी मिली है। अबकी बार आरोपी के 4 रिश्तेदार भी गिरफ़्तार किये गए है ये चारों नशे की खरीद-फ़रोख़्त मामले में  गिरफ्तार किये गए हैं। मुख्य आरोपी धर्मवीर उर्फ़ गोबिंदा अभी भी फरार चल रहा है। मुख्य आरोपी की धरपकड़ में पुलिस अभी भी जुटी है।