Follow Us:

कांगड़ा गोलीकांड: एक आरोपी नरेश ने थाने में किया सरेंडर

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के ज्वाली में दो गुटो की बीच गोलीबारी में 2 लोगों की मौत के बाद फरार चल रहे आरोपी ने पुलिस थाना में सरेंडर कर दिया है। आरोपी की पहचान नरेश कुमार के नाम से हुई है जो कि गोलीबारी के बाद से फरार हो गया था।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन, प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उसने डर के मारे गोली चलाई थी जो किसी को लग गई थी। ग़ौरतलब है कि कांगड़ा के ज्वाली में दो गुटों मके बीच झड़प हुई थी। झड़प के बाद ये घटना गोलीबारी में तबदील हो गई, जिसमें 2 लोगों की गोली लगने से मौत हो गई थी।