Follow Us:

कांगड़ा: ससुराल से तंग आकर महिला ने बेटों संग निगला ज़हर, बच्चों की मौत

मृत्युंजय पुरी, धर्मशाला |

कांगड़ा के ज्वालामुखी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने दो बच्चों समेत खुद भी जहर का सेवन कर लिया है। इस मामले में महिला के दोनों बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला को टांडा अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर मोर्चा संभाल लिया है। पुलिस के हाथ महिला द्वारा लिखा सुसाइड नोट भी लगा है और प्राथमिक जांच में ये सुसाइड ससुराल पक्ष की प्रताड़ना की ओर इशारा कर रहा है। सुसाइड ने महिला ने अपने पति, देवर, सास और ननद पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप ज़ड़े हैं। यही नहीं, महिला ने नोट में लिखा है कि उन्हें सिर्फ काम चाहिए, जबकि उनके लिए इंसान की कोई क़ीमत नहीं है।

पुलिस की मुताबिक, महिला की पहचान रेनू बाला पत्नी प्रवीण कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ससुराल पक्ष के लोगों को जल्द गिरफ्तार कर सकती है।इसके लिए पुलिस की एक विशेष टीम नियुक्त की गई है। बताया जा रहा है कि रेणुबाला पुत्री बोधराज का मायका भवारना के अंतगर्त पड़ने वाले एक गांव में है।