<p>कांगड़ा के नूरपुर उप कारागार में सजा काट रहे कैदी की शनिवार देर शाम को मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजकुमार 56 पुत्र राम चंद गांव नौरा कोटला, तहसील ज्वाली 4 साल की सजा काट रहा था। उसकी शनिवार को अचानक जेल में तबीयत बिगड़ गई और जेल के कर्मचारियों ने कैदी को तुरंत नूरपुर के सिविल अस्पताल में पहुंचाया। सिविल अस्पताल नूरपुर के डॉक्टरों ने उसे टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया।</p>
<p>वहीं उपचार के दौरान कैदी की मृत्यु हो गई। पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मौत के क्या कारण रहे। प्रथम दृष्टि से उपरोक्त कैदी की मृत्यु हार्ट अटैक आने की वजह से बताई जा रही है। मामले की पुष्टि एसडीएम डॉ. सुरेंद्र ठाकुर ने की है।</p>
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…
Anganwadi Centers in Hamirpur: जिला हमीरपुर में 49 नए आंगनबाड़ी केंद्र बनाए जाएंगे, जो मनरेगा…
Tragic Trekking Incident in Lahaul: लाहौल स्पीति के सिस्सू पंचायत के तहत अलियास झील के…
Kedarnath Temple Winter Closure: श्री केदारनाथ मंदिर के कपाट इस वर्ष शीतकाल के लिए 3…